UPTET 2017 Exam Dates, Application Form, Eligibility
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय 15 अक्तूबर को परीक्षा कराएगा। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त होने के कारण यह परीक्षा उन शिक्षामित्रों के लिए खास है, जो टीईटी पास नहीं हैं। ऐसे शिक्षामित्र इस परीक्षा में भाग्य आजमा सकते हैं। ई-चालान के जरिए आवेदन शुल्क 26 अगस्त से जमा किए जा सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण आठ सितंबर की शाम छह बजे तक किया जाएगा।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर की शाम छह बजे तक पूर्ण किए जा सकेंगे। आवेदन की त्रुटियों में नियमानुसार संशोधन 15 सितंबर को दोपहर से प्रारंभ होगा। संशोधन 19 सितंबर की शाम छह बजे तक किया जा सकेगा। सचिव ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लिंक बेसिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है।
| UPTET Full Form | Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test |
| Exam Level | State |
| Conducting Authority | Uttar Pradesh Basic Education Board (UPBEB) |
| Official Website | www.upbasiceduboard.gov.in |
| Application Mode | Online |
| Exam Mode | Offline |
| Posts offered | Primary Level and Upper Primary Level Teacher |
| Validy of UPTET Eligibility Certificate | 5 years |
| Candidates Expected to Register | Over 5 lakh |
| No. of Available Posts | 150 |





